इंटर कर्मियों के समायोजन की संभावनाओं पर आरयू करेगा विचार
रांची विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत अनुबंध कर्मियों ने अपने समायोजन को लेकर कुलपति से वार्ता की। कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। कुलपति ने कहा...

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों की इंटर इकाई में कार्यरत अनुबंध कर्मियों ने अपने समायोजन को लेकर मंगलवार को कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से वार्ता की। कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने के बाद इन अनुबंध कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। वार्ता में कुलपति ने कहा कि अंगीभूत कर्मियों के समायोजन की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को बीते 7 मई को पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें यह बताया गया है इन अनुबंध कर्मियों की नियुक्ति में विश्वविद्यालय की कोई भूमिका नहीं है।
साथ ही, इनकी नियुक्ति विधिसम्मत भी नहीं है। ये नियुक्तियां संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों की ओर से की गई थीं। हालांकि, विश्वविद्यालय ने अपने पत्र में कहा है कि इनके कार्यानुभव को देखते हुए इनका समायोजन प्लस-2 स्कूलों में करने पर विचार किया जा सकता है। इस पत्र की प्रति राज्यपाल, जैक अध्यक्ष और निदेशक सेकेंडरी एजुकेशन को भी भेजी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।