Fatal Accident Youth Dies After Being Hit by Unknown Vehicle in Meerut बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे बाईक सवार को अज्ञात वाहन की टक्कर हुई मौत, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFatal Accident Youth Dies After Being Hit by Unknown Vehicle in Meerut

बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे बाईक सवार को अज्ञात वाहन की टक्कर हुई मौत

Meerut News - परतापुर थाना क्षेत्र में भूड़बराल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक बिहार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 17 May 2025 11:31 PM
share Share
Follow Us on
बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे बाईक सवार को अज्ञात वाहन की टक्कर हुई मौत

परतापुर थाना क्षेत्र में भूड़बराल स्थित रजवाहे के पास दिल्ली से मेरठ की ओर आ रहे तेज रफतार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पीछे से जोरदार टक्कर लगने से बाईक अनियत्रित होकर रजवाहे की पुलिया से टकरा गई इस दौरान बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की सूचना पर पहुंचा पुलिस ने बाईक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मूलरूप बिहार के भागलपुर गांव निवासी रोहित 26 पुत्र भीम मालेकार टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम में रहता है और दिल्ली रोड पर आटो चलाकर अपने परिजवार का पालन पोषण करता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।