निर्माण कार्यों से शहर के भीतर बढ़ा वाहनों का दबाव
Meerut News - शहर में चल रहे निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है। रूट डायवर्जन के चलते कई स्थानों पर वाहनों का दबाव बढ़ा है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने के लिए पांच...

शहर में जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य ने ट्रैफिक की हवा निकाल दी है। रूट डायवर्जन के चलते कई रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे दिनभर जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पांच और ड्यूटी प्वाइंट बनाए हैं। यहां टीएसआई और कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। स्पॉट - 1 : गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण कार्य जारी है। 45 दिन का समय इसके लिए निर्धारित है, जिसके चलते रूट डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन के बाद रंगोली रोड, नई सड़क, मंगलपांडेय नगर के विभिन्न रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ा है और हर रोज जाम जैसे हालात बन रहे हैं।
यहां मंगल पांडेय नगर में ड्यूटी प्वाइंट बनाया गया है। स्पॉट - 2 : जीरो माइल्स पर पुलिया निर्माण कार्य जारी है। एक माह का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें 20 दिन बीत चुके हैं। माल रोड व आसपास के रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। यहां भी एक ड्यूटी प्वाइंट बनाया गया है। स्पॉट - 3 : गांधी आश्रम चौराहे पर पुलिया निर्माण जारी है। एक तरफ की पुलिया बन चुकी है। अब दूसरी तरफ की पुलिया का काम चल रहा है। समय निकल चुका है। वाहनों के दबाव के चलते यहां भी एक ड्यूटी प्वाइंट बनाया गया है। इन जगह भी भीषण जाम भूमिया का पुल और बिजली बंबा बाइपास चौराहे पर कई महीने से निर्माण कार्य जारी है। यह अति व्यस्तम इलाके हैं। इन दोनों जगह पर भी ड्यूटी लगाई गई है। बावजूद इसके यहां हर रोज जाम लगता है। इनका कहना है... जिले में ट्रैफिक के कुल 72 ड्यूटी प्वाइंट हैं। निर्माण कार्य के चलते भी पांच नये ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। कोशिश यही है कि जाम न लगने दिया जाए। काम पूरा होते ही व्यवस्था सुधरेगी। - विनय कुमार शाही, प्रभारी ट्रैफिक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।