योग ओलंपियाड में पटमदा के 4 विद्यार्थियों का चयन
झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा सीएम उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम बर्मामाइंस में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पटमदा के चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय योग...

झारखंड शिक्षा परियोजना, जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को सीएम उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम बर्मामाइंस में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में पटमदा के चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए चयनित स्थान प्राप्त किया है। चयनित विद्यार्थियों में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पटमदा (माचा) की छात्रा अलोका रानी महतो, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा की छात्रा ज्योति कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा के छात्र दुर्योधन महतो और पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा (बांगुड़दा) की छात्रा भाविनी महतो शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी 19 मई को जिला मुख्यालय से रांची के लिए रवाना होंगे और 20 मई को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद कार्यालय, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।प्रोजेक्ट
कन्या उच्च विद्यालय माचा की प्रधानाध्यापिका प्रियंका झा ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार के योगाभ्यास निर्देशों की बदौलत अलोका ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने ज्योति कुमारी की उपलब्धि पर गर्व जताया और उम्मीद जताई कि वह राज्य स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। चौरा के प्रधानाध्यापक नीतीश चंद्रवंशी ने बताया कि योग गुरु एवं विद्यालय के सहायक शिक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा कराए गए अभ्यास से दुर्योधन महतो को जिले में दूसरा स्थान मिला है। वहीं, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रिंसिपल रजनी मुर्मू ने भाविनी महतो के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए उसे प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।