सिदगोड़ा में महिला से चेन छिनतई
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में संजना झा से स्नैचरों ने शनिवार सुबह 8:30 बजे सोने की चेन छिन ली। संजना कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बदमाश बाइक पर फरार हो गए। संजना ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 17 May 2025 11:56 AM

सिदगोड़ा थाना अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर 21 निवासी संजना झा के गले से स्नैचरों ने सोने की चेन की छिनतई कर ली। घटना शनिवार सुबह 8.30 बजे की है। संजना जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना के बाद संजना से डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। संजना के अनुसार सोने की चेन तीस हजार की थी। बता दे कि शुक्रवार को भी टेल्को में महिला से चेन की छिनतई कर ली गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।