Video: हैलोवीन पार्टी में गाय के कॉस्ट्यूम में स्पॉट हुए ऑरी, लोगों ने लगाई क्लास
- सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऑरी गाय का कॉस्ट्यूम पहने नजर आ रहे हैं। यहां देखिए ऑरी का ये वायरल वीडियो।

ऑरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि हमेशा अपने लुक्स से लोगों को हैरान करते हैं। यूं तो हर बार लोग उनके लुक की तारीफ करते हैं, लेकिन इस बार वे ऑरी को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, गुरुवार की रात ऑरी बांद्रा के एक कैफे के बाहर स्पॉट हुए। वह वहां अपने एक दोस्त की हैलोवीन पार्टी अटेंड करने पहुंचे थे। उन्होंने इस हैलोवीन पार्टी के लिए बछड़े (गाय के बच्चे) का कॉस्ट्यूम पहना हुआ था। ऐसे में लोग भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे।
यहां देखिए वीडियो
ऑरी के दो वीडियो सामने आए है। पहले वीडियो में ऑरी का स्ट्रगल दिखाया गया है। दरअसल, कॉस्ट्यूम की वजह से ऑरी को कार से नीचे नहीं उतरने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में ऑरी के मैनेजर ने ऑरी की तरफ अपना हाथ बढ़ाया और फिर ऑरी अपने मैनेजर की मदद से कार से नीचे उतर पाए। वहीं दूसरे वीडियो में ऑरी कार से नीचे उतरने के बाद पपराजी के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। यहां देखिए ऑरी का हैलोवीन लुक।
क्या बोल रहे हैं लोग?
ऑरी का कॉस्ट्यूम देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऑरी जावेद, उर्फी जावेद का भाई।’ दूसरे ने लिखा, ‘लोग अटेंशन के लिए कुछ भी कर सकते हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘पहले बच्चे फैंसी ड्रेस में जाते थे। अब बड़े लोग फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन कर रहे हैं और इसमें ऑरी, उर्फी को टक्कर दे रहा है।’
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।