Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsThousands Attend Funeral of Martyr Durgesh Singh in Sakaldiha
शहीद जवान का बलुआ गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Chandauli News - सकलडीहा के उकनीबीरम राय गांव में 35 वर्षीय दुर्गेश सिंह की शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने 'भारत माता की जय' और 'दुर्गेश सिंह अमर रहे' के नारे लगाए। शाम को बलुआ गंगा घाट पर उनका अंतिम...
Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 19 May 2025 03:46 AM

सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के उकनीबीरम राय गांव निवासी 35 वर्षीय दुर्गेश सिंह के पार्थिव शव यात्रा में हजारों लोग शामिल रहे। ग्रामीण और परिजन भारत माता की जय, दुर्गेश सिंह अमर रहे का नारा लगाते रहे। वही शाम को बलुआ गंगा घाट पर शहीद जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गंगा घाट पर उपस्थित लोगों की ऑखे नम दिखी। इस दौरान शहीद जवान के पिता दीनानाथ सिंह ने मुखाग्नि दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।