Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Washington sundar record career best 7 for 59 spins out New zealand make entry in record list

वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लेकर दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह, 7 साल बाद हुआ ऐसा

  • वॉशिंगटन सुंदर ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 59 रन देकर सात विकेट लिए।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 Oct 2024 05:11 PM
share Share
Follow Us on
वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लेकर दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह, 7 साल बाद हुआ ऐसा

वॉशिंगटन सुंदर ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सात विकेट हासिल किए। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने में सफल रहे। वॉशिंगटन सुंदर तीन साल से ज्यादा समय के बाद भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए और पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। सुंदर ने इन सात में से पांच विकेट ऑफ स्टंप की लाइन का शानदार इस्तेमाल कर झटके। उन्होंने इस दौरान रविंद्र, टॉम ब्लंडेल (3), सेंटनर, टिम साउदी (5) और अजाज पटेल (4) को बोल्ड किया।

वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने दूसरे और तीसरे सेशन में कीवी बल्लेबाजों को टिकने तक का मौका नहीं दिया। सुंदर ने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 59 रन देकर सात विकेट लिए। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में सुंदर का नाम जुड़ गया है। भारतीय सरजमीं पर यह पहली बार है जब किसी टेस्ट मैच में सभी 10 विकेट दाएं हाथ के ऑफ स्पिनरों ने झटके हो।

टेस्ट मैचों में भारत बनाम न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

8/72 एस वेंकटराघवन दिल्ली 1965

8/76 ईएएस प्रसन्ना ऑकलैंड 1975

7/59 आर अश्विन इंदौर 2017

7/59 वॉशिंगटन सुंदर पुणे 2024

भारत में टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में सभी दस विकेट लेने वाले स्पिनर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पुणे 2024

भारत बनाम इंग्लैंड धर्मशाला 2024

भारत बनाम इंग्लैंड चेन्नई 1973

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चेन्नई 1964

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 1956

इंग्लैंड बनाम भारत कानपुर 1952

एक पारी में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने वाले खिलाड़ी (भारत)

5 जसुभाई पटेल बनाम ऑस्ट्रेलिया कानपुर 1959

5 बापू नादकर्णी बनाम ऑस्ट्रेलिया ब्रेबोर्न 1960

5 अनिल कुंबले बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 1992

5 रवींद्र जडेजा बनाम ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2023

5 वॉशिंगटन सुंदर बनाम न्यूजीलैंड पुणे 2024

अगला लेखऐप पर पढ़ें