How many Times Defending Champion Failed to Reach IPL Playoffs KKR equals MI Record after crashing out of 2025 season IPL में कब-कब प्लेऑफ में नहीं पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन? KKR ने की MI के 'दर्दभरे रिकॉर्ड' की बराबरी
Hindi NewsफोटोखेलIPL में कब-कब प्लेऑफ में नहीं पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन? KKR ने की MI के 'दर्दभरे रिकॉर्ड' की बराबरी

IPL में कब-कब प्लेऑफ में नहीं पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन? KKR ने की MI के 'दर्दभरे रिकॉर्ड' की बराबरी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। केकेआर ने साल 2024 में आईपीएल का खिताब जीता था। चलिए, आपके बताते हैं कि आईपीएल में कब-कब डिफेंडिंग चैंपियन प्लेऑफ में नहीं पहुंची।

Md.Akram Sun, 18 May 2025 12:04 AM
1/5

केकेआर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 58वां मैच बारिश में धुल गया। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा। केकेआर को एक अंक मिलने से नुकसान हुआ है। 2024 की विजेता केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उसके खाते में अब 13 मैचों में 12 अंक हो गए हैं। केकेआर आखिरी लीग मैच जीतकर केवल 14 अंक ही जुटा सकती है, जो अगले चरण में जाने के लिए नाकाफी हैं। केकेआर ने मुंबई इंडियंस (MI) के 'दर्दभरे रिकॉर्ड' की बराबरी कर ली है। कोलकाता प्लेऑफ में पहुंचने में सबसे ज्यादा बार नाकाम रहने वाली डिफेंडिंग चैंपियन टीमों की लिस्ट में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई है। केकेआर के साथ तीसरी बार ऐसा हुआ, जब वो खिताब जीतने के बाद अगले साल प्लेऑफ में नहीं पहुंची। केकेआर के साथ 2025 से पहले 2013 और 2015 में भी ऐसा हुआ था। केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

2/5

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस (एमआई) 2016, 2018 और 2021 में डिफेंडिंग चैंपियन थी लेकिन आईपीएल प्लेऑफ में एंट्री नहीं कर सकी। मुंबई ने 2015, 2017 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। एमआई ने कुल पांच बार खिताब जीता है।

3/5

सीएसके

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 2022 और 2024 में डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचने में विफल रही थी। सीएसके ने 2021 और 2023 में खिताब पर कब्जा जमाया था। सीएसके ने भी कुल पांच बार ट्रॉफी अपने नाम की है।

4/5

आरआर

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। आईपीएल के पहले सीजन का खिताब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जीता था। हालांकि, राजस्थान टीम साल 2009 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। आरआर ने केवल एक ट्रॉफी हासिल की है।

5/5

चार टीमें हो चुकी बाहर

बता दें कि आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस से अब तक चार टीमें बाहर हो चुकी हैं। केकेआर के अलावा सीएसके, आरआर और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का पत्ता कट चुका है। आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर है, जिसके खाते में 17 अंक हैं।