हिरासत में गए विभन्नि मामलों के सात आरोपित
मधुबन पुलिस ने छापेमारी कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मारपीट और हत्या के आरोपी शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुभाष कुमार, निरज सिंह,...

मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर विभन्नि मामलों के 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थनाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि लाही ग्राम से मारपीट के आरोपी सुभाष कुमार, पत्नी की हत्या का आरोपी बंजरिया ग्राम से निरज सिंह,मारपीट के आरोपी कौड़िया ग्राम से अनिल राय,शराब कांड में आरोपित बंजरिया ग्राम से रंजय कुमार सहनी व चांदपरसा ग्राम के भूलन महतो तथा मधुबन डीह ग्राम से वारंटी प्रेम महतो व रामकृत महतो को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। छापेमारी में एसआई अमरजीत कुमार,राघवेन्द्र कुमार,नीतू राज,संगीता कुमारी,विनोद कुमार साह,शैलेश कुमार,अनिल कुमार,नीति शर्मा,आरती कुमार,प्रदीप कुमार सहित महिला व पुरूष पुलिस बल के जवान शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।