UPSC Exam Schedule 2025: यूपीएससी ने IES/ISS और CMS परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी किया, टाइमटेबल यहां देखें
UPSC CMS and IES, ISS 2025 exam: यूपीएससी ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 और कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।

UPSC CMS and IES, ISS 2025 exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 और कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 का आयोजन 20 जून, 21 जून और 22 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तय किया गया है।
कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2 बजे से दोपहर 4 बजे तक तय किया गया है।
यूपीएससी इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES)/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2025 के लिए 12 फरवरी 2025 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। उम्मीदवारों से आवेदन 4 मार्च 2025 तक स्वीकार किए गए थे। उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए 5 मार्च से 11 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) के 12 और इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) के 35 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
यूपीएससी सीएमएस भर्ती 2025 के तहत 705 पद भरे जाएंगे।
यूपीएससी CMS वैकेंसी डिटेल्स-
1. जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (सेंट्रल हेल्थ सर्विस) 226 पद
2. सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी ADMO (भारतीय रेलवे) 450 पद
3. जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर GDMO ग्रेड II (नई दिल्ली नगर परिषद) NDMS 09 पद
4. जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (DMO (दिल्ली नगर निगम) 20 पद