Mother Seeks Justice After Husband Abandons Her and Daughter Highlights Gender Bias बेटी पैदा हुई तो पत्नी को छोड़कर भागा पति, महिला ने लगाई एसपी से गुहार, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsMother Seeks Justice After Husband Abandons Her and Daughter Highlights Gender Bias

बेटी पैदा हुई तो पत्नी को छोड़कर भागा पति, महिला ने लगाई एसपी से गुहार

Kausambi News - कुरई गांव की रुपा ने अपनी एक साल की बेटी के साथ एसपी से न्याय की गुहार लगाई। उसका पति बेटी के जन्म के बाद उसे छोड़कर भाग गया। रुपा का कहना है कि बेटी के जन्म की वजह से परिवार ने उसे और उसकी बच्ची को...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 18 May 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
बेटी पैदा हुई तो पत्नी को छोड़कर भागा पति, महिला ने लगाई एसपी से गुहार

बेटियां कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। लेकिन, अब भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो बेटी को लक्ष्मी का रूप नहीं बल्कि बोझ मानते हैं। ऐसा ही एक मामला संदीपन घाट थाने के कुरई गांव में सामने आया है। जिसमें एक महिला ने जब बेटी को जन्म दिया तो उसका पति उसे मायके में छोड़कर भाग गया। शनिवार को महिला ने मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एक साल की मासूम बेटी को लेकर संदीपन घाट थाने के कुरई गांव की रुपा पुत्री राम आसरे चायल तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गई।

उसने रोते हुए न्याय की मांग की। महिला ने बताया कि छह साल पहले पिपरी थाने के तिलगोड़ी गांव निवासी कुल्लू पुत्र सुखराम के साथ उसकी शादी हुई थी। एक साल पहले वह गर्भवती थी, इसलिए अपने मायके आ गई। क्योंकि उसकी सास उसकी देखरेख नहीं करती थी। मायके में ही उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होते ही जब इसकी जानकारी उसकी सास को पति ने दी तो उसने फोन पर बात तक नहीं की। इसके बाद पति बेटी के पैदा होने के बाद से उससे मिलने के लिए नहीं आया। महिला ने कई बार उसे फोन कर साथ ले चलने की गुहार लगाई। पर, वह रिश्ता खत्म करने की धमकी दे रहा है। महिला का कहना है कि बेटी पैदा होने की वजह से वह लोग उसे और उसकी बेटी को नहीं अपना रहे हैं। रुपा एसपी के सामने अपनी बेटी को लेकर पहुंची और रो पड़ी। वह बोली- आखिर उसने बेटी को जन्म दिया तो इसमें उसकी क्या गलती, बेटी भी तो उसकी ही संतान है। एसपी राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ पिपरी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।