RRB Group D PET : रेलवे ग्रुप डी की नौकरी की दौड़ के लिए आज जुटेंगे अभ्यर्थी
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ग्रुप डी लेवल वन भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का दूसरा चरण शनिवार से शुरू हो रहा है। डीएसए मैदान में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 जनवरी से एक फरवरी तक सुबह छह ब

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ग्रुप डी लेवल वन भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का दूसरा चरण शनिवार से शुरू हो रहा है। डीएसए मैदान में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 जनवरी से एक फरवरी तक सुबह छह बजे से होगी। हर रोज 1500 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा के लिए बुलाए गए हैं। अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम भार उठा कर दो मिनट में 100 मीटर चलना होगा। जबकि सवा चार मिनट में एक किलोमीटर दौड़ जैसी बाधा भी पार करनी होगी। ट्रांसजेंडर व महिला अभ्यर्थियों के लिए एक ही मानक रखे गए हैं। आरआरसी की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 13202 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए अगले चरण पीईटी की शर्तें-
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए
- एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम 22 दिसंबर को जारी किया गया था। सीबीटी परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था