Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB Group D Bharti: Railway Group D recruitment fees refund process started important notice

RRB Group D Bharti : रेलवे ग्रुप डी भर्ती की फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, जारी हुआ अहम नोटिस

RRB Group D Bharti : रेलवे भर्ती बोर्ड (आआरबी) ने वर्ष 2019 में ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर निकाली गई भर्ती की फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चार साल पहले 2019 में रेलवे ग्रुप डी भर्ती की आवेद

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 14 April 2023 08:14 AM
share Share

RRB Group D Bharti : रेलवे भर्ती बोर्ड (आआरबी) ने वर्ष 2019 में ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर निकाली गई भर्ती की फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चार साल पहले 2019 में रेलवे ग्रुप डी भर्ती की आवेदन फीस के लिए 100 रुपये की जगह 500 रुपये लिए गए थे। अब रेलवे भर्ती बोर्ड अभ्यर्थियों को 400 रुपये वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर बैंक अकाउंट डिटेल्स जैसे आईएफएससी कोड आदि में कोई संशोधन हुआ है तो अपनी डिटेल्स में करेक्शन कर सकते हैं। डिटेल्स को 30 अप्रैल (शाम 5 बजे) तक अपडेट कर सकते हैं।

फीस रिफंड प्रक्रिया का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। जिनकी अकाउंट डिटेल्स सही है, उनकी फीस उनके बैंक अकाउंट में जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स में करेक्शन अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। 

रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार फीस रिफंड उन्हीं उम्मीदवारों की होगी जो आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा (RRB Group D  CBT 2019) में शामिल हुए थे। फीस सीधे उम्मीदवार के बैंक अकाउंट में रिफंड की जाएगी। 

ध्यान रहे कि गलत अकाउंट डिटेल्स (खाता नंबर न दिया हो या गलत दिया हो, आईएफएससी कोड) देने वालें उम्मीदवारों की फीस रिफंड नहीं हो पाएगी। बहुत से उम्मीदवारों का एक ही अकाउंट नंबर होने की स्थिति में भी फीस रिफंड नहीं सकेगी। एक बैंक खाते में केवल एक रिफंड की ही अनुमति मिलेगी।

इस भर्ती के सीबीटी 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित हुए थे। दिसंबर 2022 में इसका रिजल्ट जारी किया गया था। जनवरी फरवरी में फिजिकल टेस्ट का आयोजन हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें