Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़HTET Result 2023: Haryana Board Teacher Eligibility Test results declared on bseh org in see direct link of Level 1- 2 and 3 results here

HTET Result 2023: हरियाणा बोर्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे bseh.org.in पर घोषित, यहां देखिए लेवल 1, 2 और 3 रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

HTET Result 2023: हरियाणा बोर्ड टीईटी 2023 परीक्षा के नतीजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या नहीं बताई बल्कि सीधे लेवल-1, 2 और 3 के रि

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 19 Dec 2023 04:30 AM
share Share

HTET Result 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (एचटीईटी 2023) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एचटीईटी 2023 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी हरिया बोर्ड (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एचटीईटी रिजल्ट यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर चेक कर सकते हैं। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन लेवल-1, 2, और 3 के लिए 2 और 3 दिसंबर 2023 को किया गया था। हरियाणा बोर्ड ने एचटीईटी रिजल्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या या अन्य कोई सूचना नहीं जारी की। बोर्ड ने रिजल्ट का लिंक ही डायरेक्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि हरियाणा टीईटी 2023 के लिए कुल 2,52,028 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनके लिए राज्यभर के 408 परीक्षा केद्र बनाए गए थे। एचटीईटी 2023 के लिए  1,72,391 महिला और 79,596 पुरुषों आवेदन किया था। एचटीईटी 2023 के कुल अभ्यर्थियों में से 54,115 लेवल-1 (पीआरटी) के लिए और लेवल-2 (PGT) के लिए 1,21,574 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

ऐसे चेक करें एचटीईटी 2023 का रिजल्ट:
- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट  bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक Result of HTET Exam Dec. 2023 पर क्लिक करें।
- अब लेवल -1 या लेवल -2 या लेवल -3 के विकल्प को चुनें।
- अपनी लॉगइन डिटेल्स दर्ज करें 
- लॉगइन डिटेल्स में रोल नंबर, मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की सूचना भरें।
- सब्मिट बटन दबाएं और रिजल्ट चेक करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की कॉपी प्रिंटआउट करके अपने पास भी रख सकते हैं। 

इस परीक्षा की आंसर की 4 दिसंबर को जारी की गई थीं और अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 दिसंबर तक का समय दिया गया था। हरियाणा बोर्ड ने लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) व लेवल-3 (PGT) से संबंधित सभी विषयों की उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1000 रुपए प्रति प्रश्न का शुल्क निर्धारित किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें