Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Haryana TET 2022: Notification of Haryana Teacher Eligibility Test released fill application from September 17 at bseh org

Haryana TET 2022 : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 17 सितंबर से bseh.org पर भरें आवेदन

Haryana TET 2022 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी की ओर से अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 (Haryana TET 2022) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन कल, 17 सितंबर 2022 स

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 Sep 2022 01:18 PM
share Share

Haryana TET 2022 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी की ओर से अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 (Haryana TET 2022) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन कल, 17 सितंबर 2022 से शुरू होंगे। हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org पर शुक्रवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।

बीएसईएच की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार 12 और 13 नवंबर 2022 को किया जाएगा। इस संबंध में इन्फॉमेशन बुलिटिन वेबसाइट पर उपलब्ध है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17/09/2022 को दोपहर बाद से  27/09/2022 को रात 12 बजे तक वेबसाइट www.bseh.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले अभ्यर्थी  जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

अभ्यर्थी अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, फोटोयुक्त पहचान-प्रमाण, आधार नंबर, विषय के चयन (लेवल दो और तीन) में ऑनलाइन संशोधन 28 सितंबर से 30 सितंबर तक कर सकते हैं। 30 सितंबर 2022 के बाद ऑनलाइन आवेदन में सुधार की अनुमति नहीं होगी।

आवदेन में अभ्यर्थियों को किसी तकनीकी  कठिनाई का सामना करना पड़े तो हेल्पलाइन नंबर  9717894424, 9810285068, 9289528561, 9289517562 पर या ईमेल आईडी htet2022@gmail.com पर अपना प्रश्न पूछ सकते हैं।

इससे एक हफ्ते पहले हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया था कि इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 का आयोजन 12 और 13 नवंबर 2022 को करवाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने अनुमति दे दी है। 

एचटीईटी में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प होंगे और प्रत्येक सही जवाब के लिए एक अंक निर्धारित होगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा 150 मिनट  की होगी। भाषा के अलावा अन्य सभी प्रश्न दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एचटीईटी की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। आपको बता दें कि एचटीईटी 2021 में करीब एक लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें