Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB ALP Results 2025 awaited at rrbcdg.gov.in how to download result when out

RRB ALP Results 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

  • RRB ALP CBT 1 results 2025: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP) रिजल्ट का उम्मीदवारों को इंतजार है। आप अपना रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 Feb 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
RRB ALP Results 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

RRB alp result 2025 CBT 1 sarkari result: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP) रिजल्ट का उम्मीदवारों को इंतजार है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी तक असिस्टेंट लोकों पायलट कर रिजल्ट जारी नहीं किया है। अगर आप भी आरआरबी एएलपी परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे तो आपके अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि आरआरबी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 18,799 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए देशभर के 346 केंद्रों पर 22.5 लाख युवाओं के लिए सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की थी। यह 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें:आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम शेड्यूल का इंतजार, इस तरीके से कर सकेंगे चेक
ये भी पढ़ें:RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की तारीख जारी, मार्च में होगा एग्जाम

आरआरबी एएलपी सिलेक्शन प्रक्रिया-

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती 5 चरणों में होती है।

1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-1)

2. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-2)

3. कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)

4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

5. मेडिकल एग्जामिनेशन (ME)

सीबीटी-1 और सीबीटी-2 परीक्षण में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। इसके अलावा, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) में नेगेटिव मार्किंग का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

RRB ALP CBT 1 Results 2024: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट 2024 कैसे डाउनलोड कर सकेंगे-

1. सबसे पहले आपको RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘RRB ALP CBT 1 (CEN 01/2024) Result’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आ अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए.

6. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें