Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB NTPC Exam 2025 schedule, admit card awaited how to download when release

RRB NTPC Exam Dates 2025: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम शेड्यूल का इंतजार, इस तरीके से कर सकेंगे चेक

  • RRB NTPC Exam 2025 schedule: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एवं एनटीपीसी ग्रेजुएशन भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल का उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं, जिसके तहत उन्होंने आवेदन किया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 Feb 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
RRB NTPC Exam Dates 2025: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम शेड्यूल का इंतजार, इस तरीके से कर सकेंगे चेक

RRB NTPC Exam 2025 Sarkari Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल का उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। आरआरबी द्वारा जल्द ही एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम शेड्यूल जारी करने की उम्मीद है। बोर्ड द्वारा अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शेड्यूल से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए खुद को रजिस्टर किया है, वे क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं, जिसके तहत उन्होंने आवेदन किया है।

परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं, परीक्षा से 4 दिन पहले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया-

आरआरबी एनटीपीसी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो स्टेज के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इसमें कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट और कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा। कमिर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए दो स्टेज सीबीटी के बाद डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा।

ये भी पढ़ें:RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की तारीख जारी, मार्च में होगा एग्जाम
ये भी पढ़ें:आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट का इंतजार, इस तरीके से करें चेक

जानें एग्जाम पैटर्न-

फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा, यानी सभी को सीबीटी देना होगा। सीबीटी 90 मिनट का होगा और इसमें 100 प्रश्न आएंगे। 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे। पहले फेज का सीबीटी ही खास होगा, क्योंकि इससे ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पहले फेज सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से दूसरे फेज सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे।50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।

RRB NTPC Exam 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा शेड्यूल 2025 कैसे चेक करें-

1. सबसे आपको आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 शेड्यूल लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपकी स्क्रीन पर शेड्यूल ओपन हो जाएगा।

4. अब आप शेड्यूल को डाउनलोड कर लीजिए।

5. अब आपको परीक्षा के लिए शेड्यूल का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

आरआरबी एनटीपीसी वैकेंसी डिटेल्स-

इस भर्ती के माध्यम से 11558 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सबसे ज्यादा ग्रेजुएट लेवल की है और इसके बाद 3,445 अंडर ग्रेजुएट लेवल की हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें