Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC RAS Prelims Answer Key 2025 objection window closes today raise objection now at rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS Prelims Answer Key 2025: आरपीएससी आरएएस आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका आज, अभी दर्ज करें आपत्ति

  • RPSC RAS Prelims Answer Key: आरपीएससी आज 5 फरवरी 2025 को आरएएस आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 5 Feb 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
RPSC RAS Prelims Answer Key 2025: आरपीएससी आरएएस आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका आज, अभी दर्ज करें आपत्ति

RPSC RAS answer key 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आज 5 फरवरी 2025 को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2025 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी हुई आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। अगर आप भी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं तो अभी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज करने का प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं।

आपको बता दें कि उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति सवाल 100 रुपए शुल्क देना होगा। शुल्क न देने पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं होगी। शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 3 से 5 फरवरी 2025 को रात 12 बजे के बाद एक्टिव नहीं रहेगा। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से अगर कोई आपत्तियां भेजेगा तो स्वीकार नहीं की जाएंगी। एक प्रश्न के लिए एक उम्मीदवार से एक ही बार आपत्तियां ली जाएंगी।

RPSC RAS answer key 2025: आरपीएससी आरएएस आंसर की 2025 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें-

1. सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।

5. अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें।

6. अब आप निर्धारित शुल्क का भुगतान कीजिए।

7. फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें।

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट द्वारा चेक किया जाएगा और एक्सपर्ट की राय के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या आती है तो वे recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी 9352323625 या 734055755 पर संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें