JAC 9th Result 2025 Direct Link: jacresults com jharkhand academic council jac result class 9 marksheet JAC 9th Result 2025 Direct Link: झारखंड बोर्ड जैक 9वीं रिजल्ट में 98.69 फीसदी पास, कौन सा जिला अव्वल और फिसड्डी, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 9th Result 2025 Direct Link: jacresults com jharkhand academic council jac result class 9 marksheet

JAC 9th Result 2025 Direct Link: झारखंड बोर्ड जैक 9वीं रिजल्ट में 98.69 फीसदी पास, कौन सा जिला अव्वल और फिसड्डी

JAC Jharkhand Board Class 9th result , jacresults.com : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 9वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी jacresults.com पर जाकर रोल कोड और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, रांचीWed, 14 May 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
JAC 9th Result 2025 Direct Link: झारखंड बोर्ड जैक 9वीं रिजल्ट में 98.69 फीसदी पास, कौन सा जिला अव्वल और फिसड्डी

JAC Jharkhand Board Class 9th result , jacresults.com : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को नौवीं की परीक्षा का परिणाम ( jharkhand academic council class 9 result ) जारी कर दिया। परीक्षार्थी jacresults.com पर जाकर रोल कोड और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जैक 9वीं रिजल्ट में 98.69 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। 11-12 मार्च 2025 को हुई नौवीं की परीक्षा में 4,71,428 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 4,65,277 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जबकि 6056 पास नहीं कर सकें हैं और 95 का परिणाम लंबित है। कोडरमा का परिणाम सबसे बेहतर रहा, जहां 99.54 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए, जबकि सबसे कम गिरिडीह में 96.49 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। कोडरमा के अलावा हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, रांची और धनबाद जिले ऐसे हैं जहां का रिजल्ट 99 फीसदी से अधिक है।

जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा और सचिव जयंत कुमार मिश्र ने जैक सभागार में परिणाम जारी किया। छात्राएं रहीं आगे नौवीं की परीक्षा में 2,23,283 छात्र शामिल हुए थे। इसमें 2,20,150 पास हुए, जबकि 3072 छात्र अनुत्तीर्ण रहे। वहीं, 2,48,145 छात्राओं में से 2,45,127 छात्राएं सफल हुई हैं और 2984 असफल रही हैं। जारी रिजल्ट में 61 छात्रों का और 34 छात्राओं का परिणाम लंबित है। नौवीं की परीक्षा में 5809 और छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, लेकिन वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

Jharkhand JAC 9th Result 2025 Direct Link: डाउनलोड मार्कशीट

जिलेवार नौवीं का परिणाम (प्रतिशत में)

कोडरमा : 99.54

हजारीबाग : 99.37

बोकारो : 99.35

गिरिडीह : 99.19

रांची : 99.06

धनबाद: 99.01

रामगढ़ : 98.98

गुमला : 98.97

पूर्वी सिंहभूम : 98.95

पलामू : 98.80

पाकुड़ : 98.75

जामताड़ा : 98.75

चतरा : 98.68

गोड्डा : 98.63

लातेहार : 98.55

दुमका : 98.35

गढ़वा : 98.34

सरायकेला : 98.31

देवघर : 98.28

साहिबगंज : 98.17

लोहरदगा : 97.97

सिमडेगा : 97.68

खूंटी : 97.56

पश्चिमी सिंहभम : 96.49

JAC 9th Result 2025: जैक बोर्ड 9वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जाएं।

- Class IX Annual Examination 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट पेज खुलने पर रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉगिन करें।

- लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।