HTET 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 4 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स
- HTET 2024 Registration: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 के लिए अभ्यर्थी 4 नवंबर 2024 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें bseh.org.in पर जाना होगा।

Haryana Teacher Eligibility Test (HTET 2024): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस कर यह जानकारी दी है कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 के लिए अभ्यर्थी 4 नवंबर 2024 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 नवंबर 2024 से शुरू होगी। जो इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के निर्देशों के अनुसार, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 (एचटीईटी) स्तर-1,2 और 3 का आयोजन 07 और 08 दिसंबर, 2024 (शनिवार-रविवार) को किया जा रहा है। 07 दिसंबर को, लेवल-3 परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और 08 दिसंबर को, लेवल-2 परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और लेवल-1 परीक्षा दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 4 नवंबर, 2024 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsheh.org.in पर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 1 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर, 2024 है।
उम्मीदवार 15 नवंबर, 2024 से 17 नवंबर, 2024 तक अपने विवरण, फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे की छाप, स्तर, विषय की पसंद (स्तर 2 और 3) जाति कैटेगरी, विकलांग कैटेगरी और गृह राज्य में ऑनलाइन एडिट कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।