Haryana Board Result 2025 expected soon at bseh.org.in how to check result when release Haryana Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Haryana Board Result 2025 expected soon at bseh.org.in how to check result when release

Haryana Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

Haryana Board Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 को bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSun, 11 May 2025 05:13 PM
share Share
Follow Us on
Haryana Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

Haryana Board Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में उपस्थित छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक किया गया था।

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं का पास पर्सेंटेज 95.22 फीसदी रहा था। कक्षा दसवीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.32% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% रहा था।

पिछले वर्ष हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था। कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 85.31% था। लड़कों का पास प्रतिशत 88.14% रहा था जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से कम था। लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें:कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद टॉप 10+ करियर ऑप्शन, चमक जाएगा भविष्य
ये भी पढ़ें:अच्छी जॉब पाने के लिए, साइंस स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद टॉप 10 करियर ऑप्शन
ये भी पढ़ें:बेस्ट जॉब पाने के लिए, 12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए टॉप 10 करियर ऑप्शन

Haryana Board 10th 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, HBSE 10th Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|