बिहार में गला काट कर महिला की हत्या, आपसी विवाद के बाद खौफनाक मर्डर
- आपसी विवाद में महिला की हत्या की गई है। जिले के बरारी थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में आपसी विवाद में एक 42 वर्षीय महिला की गला रेत कर निर्मम में हत्या कर दी गई। मृत महिला की पहचान विशनपुर पंचायत के निवासी सुशील मंडल की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है।
Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीमMon, 7 April 2025 11:43 AM

बिहार में गला काट कर एक महिला की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है। कटिहार जिले में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। बताा जा रहा है कि आपसी विवाद में महिला की हत्या की गई है। जिले के बरारी थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में आपसी विवाद में एक 42 वर्षीय महिला की गला रेत कर निर्मम में हत्या कर दी गई। मृत महिला की पहचान विशनपुर पंचायत के निवासी सुशील मंडल की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है।
पुलिस के द्वारा महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस घटना की सूचना पर सदर 2 डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ,बरारी और सेमापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामल की जांच कर रहे है। इस हत्याकांड में अभी तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली है।
Bihar Mock Drill , इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और बिहार उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।