सकरा के उद्यान रत्न को उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर के मछही गांव के निवासी सोनू निगम कुमार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और परवल की नई किस्म विकसित करने के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान गोबरसही स्थित...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सकरा प्रखंड के मछही गांव निवासी उद्यान रत्न व आत्मा प्रखंड अध्यक्ष सोनू निगम कुमार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री गोबरसही स्थित एक होटल सभागार में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने आए थे। यह सम्मान इन्हें कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं परवल की नई किस्म विकसित करने के लिए दिया गया। मौके पर पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, सांसद वीणा देवी, डीएओ सुधीर कुमार, कृषि विभाग के पश्चिमी एसडीएओ डॉ. विकास कुमार, बीएओ प्रफुल्ल सिंह व कृषि विभाग के अधिकारी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।