बिहार में 67 हजार हत्याएं हुईं, अवैध संपत्ति बनाई;क्राइम और करप्शन का आंकड़ा गिना JDU ने लालू परिवार को घेरा
- मंगलवार को विधान परिषद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको अपने माता-पिता के राज का आंकड़ा बताना चाहिए। लालू राबड़ी राज में 67 हजार से अधिक हत्या हुई। 5333 पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ। 19 सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की मौत हुई। 321 थानों पर हमला हुआ। एनसीआरबी का डेटा इस साल का नहीं आया है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर बिहार में अपराध के आंकड़ें गिना नीतीश सरकार पर हमला बोलते हैं। अब जेडीयू प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को जवाब दिया है। जदयू प्रवक्ता ने लालू यादव शासन में क्राइम और करप्शन के आंकड़ें गिनाए हैं। जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव अपराध के मसले पर गलत बोल रहे हैं। वे आंकड़ा कहाँ से लाये हैं।
मंगलवार को विधान परिषद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको अपने माता-पिता के राज का आंकड़ा बताना चाहिए। लालू राबड़ी राज में 67 हजार से अधिक हत्या हुई। 5333 पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ। 19 सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की मौत हुई। 321 थानों पर हमला हुआ। एनसीआरबी का डेटा इस साल का नहीं आया है।
एक सवाल के जवाब में नीरज ने कहा कि लालू यादव इसी के लिए जाने जाएंगे कि उन्होंने अपने परिवार को न्यायिक मामले में फसाया। उनके परिवार की पेशी होती रही है। अवैध सम्पति सृजन किया है। करोड़ों की जमीन बनाये तो उसका फल भुगतना होगा। नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाया। रेल मंत्री होते हुए गलत किया। आरोप लगाया कि तेजस्वी पॉलिटिकल डिजिटल फ़्रॉड हैं।