Hindi Newsबिहार न्यूज़encounter with police in muzaffarpur smack mafia injured

दारोगा की पिस्टल छीन फायरिंग, बिहार में यहां स्मैक माफिया के साथ पुलिस का एनकाउंटर

  • मनोज को जैसे ही मौका मिला उसने दारोगा की पिस्टल छीन ली और भागा। पुलिस ने रुकने की चेतावनी दी तो उसने गोली चला दी। मुठभेड़ की सूचना पर अहले सुबह एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीमThu, 6 Feb 2025 09:21 AM
share Share
Follow Us on
दारोगा की पिस्टल छीन फायरिंग, बिहार में यहां स्मैक माफिया के साथ पुलिस का एनकाउंटर

बिहार में एक अपराधी ने भागने के दौरान दारोगा की पिस्टल छीन कर गोली चला दी। जवाब में पुलिस की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं। मुजफ्फरपुर में हुई इस गोलीबारी से हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि शहर का चर्चित स्मैक माफिया मनोज साह पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। मनोज मिठानपुरा के सौदा गोदाम इलाके का निवासी है। शहर में और भी जगहों पर उसने मकान बना रखी है। नगर थाने की पुलिस की हिरासत से भागने के दौरान उसने दारोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोली चलाई।

अच्छी बात यह रही कि पुलिस की गाड़ी पर यह गोली लगी। गाड़ी पर सवार थानेदार शरत कुमार और अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनोज साह के पांव में गोली लगी। देर रात मोतीझील में हुई मुठभेड़ में घायल मनोज को पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें:बिहार में यहां रजनीगंधा गुटका का पैसा मांगने पर दुकानदार की पिटाई, चाय फेंका
ये भी पढ़ें:महाकुंभ से घर लौट रहे तीन लोगों की बिहार में ट्रेन हादसे में गई जान, मचा कोहराम

रात में पुलिस ने पकड़ा था

मंगलवार को दिन में ही पुलिस ने मनोज को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस रात में छापेमारी करने निकली थी। दिन में भी कई स्मैक के अड्डे पर पुलिस छापेमारी कर रही थी। मनोज को जैसे ही मौका मिला उसने दारोगा की पिस्टल छीन ली और भागा। पुलिस ने रुकने की चेतावनी दी तो उसने गोली चला दी। मुठभेड़ की सूचना पर अहले सुबह एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मनोज साह का शहर में स्मैक डीलिंग का बड़ा नेटवर्क है। कई थाना इलाके में उससे जुड़े पैडलर सक्रिय है। मिठानपुरा, अहियापुर, नगर और ब्रह्मपुरा में ज्यादातर स्मैक मनोज के सिन्डीकेट के बिकते है। उसके दोनों पुत्र भी इस धंधे से जुड़े है। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले तक मनोज चाय की दुकान चलाता था। लेकिन स्मैक के धंधे में जुड़ने के बाद करोड़ो रुपये कमाई की। कई करोड़ से उसने जमीन खरीदकर मिठानपुरा में कई मंजिली भवन बनाई है। पुलिस उसकी संपत्ति जबती करेगी।

ये भी पढ़ें:बिहार में फर्जी सर्टिफिकेट पर लेक्चरर बनने का बड़ा खेल उजागर, मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:शेखपुरा को 150 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, प्रगति यात्रा पर CM नीतीश कुमार
ये भी पढ़ें:CM नीतीश 444 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, यहां ट्रैफिक रूट भी बदला
अगला लेखऐप पर पढ़ें