Local Police Arrests Ram Babu Gupta for Extortion and Firing in Bihar रंगदारी व फायरिंग में बीस सूत्री अध्यक्ष के पति गिरफ्तार , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsLocal Police Arrests Ram Babu Gupta for Extortion and Firing in Bihar

रंगदारी व फायरिंग में बीस सूत्री अध्यक्ष के पति गिरफ्तार

बिहिया। बीस सूत्री अध्यक्ष नूतन देवी के पति रामबाबू गुप्ता को रंगदारी व फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 18 May 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
 रंगदारी व फायरिंग में बीस सूत्री अध्यक्ष के पति गिरफ्तार

बिहिया। निज संवाददाता स्थानीय पुलिस ने बिहिया बीस सूत्री अध्यक्ष नूतन देवी के पति रामबाबू गुप्ता को रंगदारी व फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष आदित्य कुमार और दारोगा विजय कुमार सिंह ने छापेमारी कर आरोपित नगर के जज बाजार निवासी रामबाबू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इधर, बीस सूत्री अध्यक्ष नूतन देवी ने डीएसपी को आवेदन देकर आईओ पर आरोप लगाये गये हैं। बता दें कि 30 जनवरी को नगर के जज बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये थे। इसमें नगर अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

दूसरी ओर रामबाबू गुप्ता ने भी नगर अध्यक्ष को आरोपित किया था, जिसमें वे अभी फरार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।