mahindra bolero and neo bold edition launched बोल्ड एडिशन के साथ हुई महिंद्रा बोलेरो की एंट्री, जानिए कितनी बदलेगी SUV, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra bolero and neo bold edition launched

बोल्ड एडिशन के साथ हुई महिंद्रा बोलेरो की एंट्री, जानिए कितनी बदलेगी SUV

भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा (Mahindra) की एसयूवी जबरदस्त डिमांड में रहती है। अब अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने महिंद्रा बोलोरो और बोलेरो नियो के स्पेशल एडिशन की एंट्री की है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 17 May 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
बोल्ड एडिशन के साथ हुई महिंद्रा बोलेरो की एंट्री, जानिए कितनी बदलेगी SUV

भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा (Mahindra) की एसयूवी जबरदस्त डिमांड में रहती है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मारुति सुजुकी के बाद महिंद्रा देश की सबसे ज्यादा एसयूवी बिक्री करने वाली कंपनी है। अब अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने महिंद्रा बोलोरो और बोलेरो नियो के स्पेशल एडिशन की एंट्री की है। कंपनी ने इसे ‘बोल्ड एडमिशन’ नाम दिया है। आइए जानते हैं महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन को खासियत के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:खत्म हुआ इंतजार! इस दिन लॉन्च होगी टाटा हैरियर EV; 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज

बोलेरो बोल्ड एडिशन

बता दें कि स्टैण्डर्ड बोलेरो बोल्ड एडिशन में हिंदी में एक टैगलाइन दी गई है जिसका नाम है “बेमिसाल जज्बे की शान बोल्ड की नई पहचान”। बोल्ड एडिशन के साथ, बोलेरो को एक नया स्टाइलिश लुक मिलता है क्योंकि इसमें डार्क क्रोम थीम वाले एक्सटीरियर और प्रीमियम ब्लैक इंटीरियर मिलते हैं। इसमें स्पोर्टी ब्लैक फ्रंट बम्पर भी है। हालांकि, दोनों एसयूवी के पावरट्रेन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा XUV3XO खरीदना हुआ आसान, कंपनी इस महीने दे रही छूट के साथ फ्री एक्सेसरीज

बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन

दूसरी ओर बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन में अंग्रेजी में एक टैगलाइन दी गई है, जिसका नाम है “बॉर्न बोल्ड, बिल्ट अनस्टॉपेबल”। स्टैण्डर्ड बोलेरो की तरह महिंद्रा बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन में डार्क क्रोम थीम वाले एक्सटीरियर और प्रीमियम ब्लैक इंटीरियर मिलते हैं। रूफ रेल और रियर-व्यू कैमरा जैसे एडिशनल फीचर्स भी हैं जो केवल बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन में मिलती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।