Violent Clash in Tarari Village One Seriously Injured Amid Dispute तरारी गांव में आपसी विवाद में मारपीट, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsViolent Clash in Tarari Village One Seriously Injured Amid Dispute

तरारी गांव में आपसी विवाद में मारपीट

दाउदनगर प्रखंड के तरारी गांव में गुरुवार सुबह आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका दाहिना हाथ और एक उंगली टूट गई है। घायल को अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 17 May 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
तरारी गांव में आपसी विवाद में मारपीट

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत तरारी गांव में गुरुवार सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दाहिना हाथ और एक उंगली टूट गई है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके उपरांत पीड़ित पक्ष की ओर से दाउदनगर थाना में लिखित शिकायत दी गई है। घायल की पत्नी रूपा देवी ने बताया कि वे दोनों अपने घर पर थे, तभी गांव के संजय कुमार सिंह, उनके पिता शिव सिंह, माता तारा देवी और बहन खुशबू कुमारी ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

शोर सुनकर गांव के लोग जुटे और किसी तरह बचाया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।