Hindi Newsऑटो न्यूज़Kia EV6 sold 00 units in February 2025

फरवरी में इस कार को नहीं मिला एक भी ग्राहक, पिछले 2 महीने से नहीं खुला खाता; सेल्स 00 पर अटकी

  • किआ इंडिया को पिछले महीने यानी फरवरी में ईयरली बेसिस 24% की शानदार ग्रोथ मिली है। हालांकि, ये उसकी इस सेल में एक बार फिर उसकी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार EV6 का बुरा हाल रहा।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 March 2025 04:28 PM
share Share
Follow Us on
फरवरी में इस कार को नहीं मिला एक भी ग्राहक, पिछले 2 महीने से नहीं खुला खाता; सेल्स 00 पर अटकी

किआ इंडिया को पिछले महीने यानी फरवरी में ईयरली बेसिस 24% की शानदार ग्रोथ मिली है। हालांकि, ये उसकी इस सेल में एक बार फिर उसकी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार EV6 का बुरा हाल रहा। दरअसल, एक तरफ जहां कंपनी के लिए सोनेट, कैरेंस और सेल्टोस बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। तो दूसरी तरफ, EV6 के लिए ये लगातार दूसरा महीना है जब इसका खाता तक नहीं खुला। दिसंबर में इसकी 61 यूनिट बिकी थीं। इसके बाद इसकी सेल्स 00 हो गई।

किआ EV6 की सेल्स
महीनायूनिट
सितंबर 202412
अक्टूबर 202450
नवंबर 202468
दिसंबर 202461
जनवरी 20250
फरवरी 20250

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz EQA

Mercedes-Benz EQA

₹ 66 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo C40 Recharge

Volvo C40 Recharge

₹ 62.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 60.97 - 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQB

Mercedes-Benz EQB

₹ 70.9 - 77.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

खास बात ये है कि कंपनी ने सिंतबर 2024 में इसकी सेल्स बढ़ाने या यूं कहा जाए की स्टॉक खाली करने के लिए 15 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही थी। किआ EV6 क्रॉसओवर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 61 लाख रुपए है। वहीं, दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 74 लाख रुपए है। ऐसे में कंपनी की डीलरशिप पर इसकी कीमत में 15 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:सेल्टोस के साथ 7-सीटर कैरेंस पर भारी पड़ी ये छोटी SUV, ये न्यू सिरोस नहीं

किआ EV6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

भारत में बेची जा रही ऑल इलेक्ट्रिक EV6 कार में 77.4 kWh का सिंगल बैटरी पैक लगा है। दुनियाभर में किआ की इस क्रॉसओवर की WLTP सर्टिफाइड रेंज 528Km प्रति चार्ज है। हालांकि, भारत में इम्पोर्ट किए जा रहे मॉडल ने ARAI की टेस्टिंग के दौरान सिंगल चार्ज में 708 किलोमीटर की रेंज हासिल कर ली है। इसके RWD वैरिएंट में सिंगल मोटर लगी है, जो 229 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। वहीं, AWD वैरिएंट में डुअल मोटर दी है। ये कार 325 bhp पावर और 605 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसे 50 kW DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 73 मिनट 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:इस 7-सीटर टू-व्हीलर पर अमिताभ भी हुए फिदा, 200Km रेंज और ₹8000 में हो गई तैयार

किआ EV6 में LED DRLs स्ट्रिप, LED हेडलैंप्स, सिंगल स्लैट ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला चौड़ा एयरडैम, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक्ड-आउट पिलर्स और ORVMs, टेललाइट्स और डुअल टोन बंपर्स दिए गए हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नया दो स्पोक वाला मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, AC के लिए टच कंट्रोल, ट्रांसमिशन के लिए रोटरी डायल और सेंटर कंसोल पर लगा स्टार्ट-स्टॉप बटन मिलेंगे। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई कोना, MG ZS इलेक्ट्रिक से होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें