कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन बैठक संपन्न
पूर्णिया में इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस और राजद के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में जिला और प्रखंड स्तर पर समिति के गठन की चर्चा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने...

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की जिला एवं प्रखंड स्तरीय बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन राजद के जिला प्रधान महासचिव अभय कुमार सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक राजद जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास, इंडिया गठबंधन के सभी दलों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड सचिव मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक मिथिलेश कुमार दास ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाया गया है।
उसी तरह जिला मे इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति का गठन किया जा चुका है। इसको आगे बढ़ाते हुए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी इंडिया गठबंधन समिति का गठन 5 जून तक पूरा कर प्रदेश को जिला प्रखंड एवं पंचायत की सूची प्रदेश को समर्पित किया जाना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला प्रखंड एवं पंचायत में इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के निर्णय के साथ चलने का काम करेंगी। इंडिया गठबंधन बिहार के 243 सीट पर अपनी जीत हासिल करेगी और हम लोग पूर्णिया जिले के सातों विधानसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए इंडिया गठबंधन के बैनर तले जन सरोकार से जुड़े मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने का काम करेंगे। जनता के हक के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन बूथ स्तर पर समन्वय समिति का गठन करेगी। सीपीआई के जिला सचिव विकास चंद्र मंडल, सीपीआईएम के जिला सचिव राजीव सिंह, सीपीआई के राज्य परिषद के सदस्य देव आनंद, माकपा माले के इस्लामुद्दीन, सीपीआईएम के गुड्डू महतो, कांग्रेस के दिनकर स्नेही, रंजन सिंह, अलीमुद्दीन, लालमोहन चौधरी, अजय झा, अजमेर करीम, राम बहादुर यादव, पूनम यादव, सुलेखा देवी, राजद के आफताब आलम, परमानंद यादव, गगन पासवान, विकासशील इंसान पार्टी से शिवनंदन कुमारह निषाद, अवधेश महतो, सुबोध यादव, उदय झा, आदि इस बैठक में सम्मलित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।