Nissan global restructuring could spell the end of its India manufacturing operations, Check reports भारत से अलविदा ले रही ये कार कंपनी? सामने आई प्लांट बंद होने की खबर, इस रिपोर्ट से मचा हड़कंप!, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Nissan global restructuring could spell the end of its India manufacturing operations, Check reports

भारत से अलविदा ले रही ये कार कंपनी? सामने आई प्लांट बंद होने की खबर, इस रिपोर्ट से मचा हड़कंप!

जापानी मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कंपनी भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन (मैन्युफैक्चरिंग यूनिट) को बंद करने पर विचार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए इसके पीछे की पूरी कहानी जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
भारत से अलविदा ले रही ये कार कंपनी? सामने आई प्लांट बंद होने की खबर, इस रिपोर्ट से मचा हड़कंप!

जापानी कार निर्माता निसान (Nissan Motor Co.) एक बड़े ग्लोबल कॉस्ट-कटिंग (खर्च घटाने) और रिकंस्ट्रक्शन (Restructuring) अभियान पर काम कर रही है। इसी बीच कई जापानी मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कंपनी भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन (मैन्युफैक्चरिंग यूनिट) को बंद करने पर विचार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह खबर भारतीय ऑटो उद्योग के लिए निश्चित रूप से एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें:क्रेटा, विटारा को टक्कर देने मारुति ला रही ये धांसू SUV, जानिए इसकी खासियत

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BMW X1

BMW X1

₹ 50.8 - 53.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kodiaq

Skoda Kodiaq

₹ 46.89 - 48.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLA

Mercedes-Benz GLA

₹ 50.8 - 55.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tiguan R-Line

Volkswagen Tiguan R-Line

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q3

Audi Q3

₹ 44.99 - 55.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q3 Sportback

Audi Q3 Sportback

₹ 51.43 - 56.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

भारत में बंद हो सकता है निसान का प्लांट?

जानी-मानी जापानी मीडिया संस्थाओं Yomiuri Shimbun और Kyodo News के अनुसार, निसान (Nissan) अपनी दुनियाभर में 7 फैक्ट्रियों को बंद करने की योजना बना रही है। इनमें भारत स्थित फैक्ट्री भी शामिल हो सकती है। भारत में रेनो-निसान (Renault-Nissan) का संयुक्‍त प्‍लांट तमिलनाडु के ओरगड़म में है, जहां फिलहाल निसान (Nissan) की इकलौती कार मैग्नाइट (Magnite) बनाई जाती है।

रेनो ले सकता है पूरा कंट्रोल

कुछ हफ्ते पहले ही रेनो ग्रुप (Renault Group) ने घोषणा की थी कि वह भारत स्थित रेनो-निसा ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Renault-Nissan Automotive India Pvt Ltd-RNAIPL) में निसान (Nissan) की 51% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। इसका मतलब यह हुआ कि प्लांट पर अब पूरा नियंत्रण रेनो (Renault) का हो सकता है, जिससे निसान (Nissan) का भारत में निर्माण कार्य खत्म होने की संभावना और प्रबल हो जाती है।

घटती बिक्री और सीमित प्रोडक्ट लाइन

निसान (Nissan) कभी भारत में उभरते हुए ब्रांड के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसकी बिक्री लगातार गिरती गई है और नए मॉडलों की कमी ने इसे प्रतिस्पर्धा से लगभग बाहर कर दिया है। EV बाजार में भी कंपनी की मौजूदगी कमजोर है।

भविष्य की योजनाएं थीं तैयार

दिलचस्प बात यह है कि निसान (Nissan) ने हाल ही में भारत में तीन नई कारेंलॉन्च करने की योजना की घोषणा की थी। इसमें एक कॉम्पैक्ट SUV, एक 7-सीटर MPV (2025 में लॉन्च), एक इंडिया-डेवलप्ड इलेक्ट्रिक SUV (बाद में) है। अगर प्लांट बंद होता है, तो ये योजनाएं भी अधर में लटक सकती हैं।

ग्लोबल लेवल पर 28,000 करोड़ की बचत

निसान (Nissan) का लक्ष्य है कि वह 500 बिलियन येन (लगभग 28,000 करोड़) की लागत में कटौती करे और इसके तहत दुनियाभर में 20,000 नौकरियों की छंटनी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के अलावा अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और मैक्सिको के दो प्लांट भी खतरे में हैं।

जापान में भी दो फैक्ट्री बंद करने की योजना

निसान (Nissan) की सहायक कंपनी निसान शताई कॉर्पोरेशन (Nissan Shatai Co.) के तहत जापान में मौजूद दो प्रमुख फैक्ट्रीज (Oppama और Hiratsuka) को भी बंद करने की चर्चा है, जो कंपनी के घरेलू उत्पादन का करीब 30% हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:क्रेटा, विटारा को टक्कर देने मारुति ला रही ये धांसू SUV, जानिए इसकी खासियत

अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं

हालांकि, निसान (Nissan) और निसान शताई (Nissan Shatai) ने इन रिपोर्ट्स को अनुमान पर आधारित बताया है और कहा है कि कंपनी की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, ऑटो इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि यह कदम अब बस समय की बात हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।