Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Love Horoscope 30 September- 6 October 2024 Love Saptahik Rashifal

Love Weekly Horoscope : 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक मेष से मीन राशि वालों की कैसी रहेगी लव लाइफ?

  • Love Weekly Horoscope 30 September- 6 October 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार और रिश्तों का आंकलन किया जाता है। जानें एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेर से साप्ताहिक लव राशिफल-

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेरMon, 30 Sep 2024 02:32 AM
share Share

मेष राशि : यह सप्ताह मेष राशि वालों की लव लाइफ कंफर्ट,सिक्योरिटी और खुशियां लेकर आएगा,लेकिन सूर्य के प्रभाव से जीवन में अनिश्चितता महसूस हो सकती है। पार्टनर से अपने जरुरतों के बारे में खुलकर बातचीत करें और दोनों साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें। इस सप्ताह कॉस्मिक एनर्जी शायद आपके साथ न हो, लेकिन आपके प्रयास रिश्ते की डोर को मजबूत बनाएंगे। रिलेशनशिप की जल्दबाजी न करें। धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानने की कोशिश करें।

वृषभ राशि : इस सप्ताह वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में शुक्र ग्रह का प्रभाव रहेगा। आप उत्साहित नजर आएंगे। इस वीक पार्टनर के साथ एडवेंचर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। इससे लाइफ में नए अनुभव मिलेंगे। पार्टनर संग रिश्ता मजबूत बोगा। शुक्र के प्रभाव से रिश्तों में सुधार आएगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। आप पार्टनर से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।

मिथुन राशि : यह सप्ताह रिलेशनशिप में आप क्या चाहते हैं, उसको हासिल करने का समय है। रिलेशनशिप की जरुरतों पर विचार करने के लिए समय निकालें। पार्टनर से अपने इच्छाओं को जरूर शेयर करें। अगर आप सिंगल हैं, तो यह निर्णय लेने का उत्तम समय है कि फ्यूचर में पार्टनर से क्या चाहते हैं। आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए। इस दौरान खुद को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करें।

कर्क राशि : इस सप्ताह आपकी लव लाइफ पर फैमिली का प्रभाव रहेगा। इस दौरान आपको उन रिश्तों की याद आएगी,जो रोजाना की गतिविधियों में आपकी मदद मांगते हैं। रोमांटिक रिलेशनशिप में नए दृष्टिकोण का अनुभव करेंगे। इससे इमोशनल इश्यूज को हैंडल करने में मदद मिलेगी। अपने बड़ों के साथ कनेक्ट रहें और उनकी बुद्धिमत्ता का सम्मान करें। उन्हें अपना इमोशनल सपोर्ट सिस्टम बनने दें।

सिंह राशि : यह नए लोगों से मिलने और साथी की तलाश करने का सही समय है। इस सप्ताह पार्टनर से बातचीत करने पर ज्यादा फोकस करें। जिन्हें आप पसंद करते हैं, उनसे इमोशनली कनेक्ट होने के रास्तों की तलाश करें। अगर आप कमिटेड हैं, तो लाइफ में अच्छी चीजों के लिए ड्रॉमा अवॉइड करें। विनम्र रहें और बेवजह स्ट्रेस न लें।

कन्या राशि : इस वीक आप अपनी लव लाइफ के लिए बड़ी लेकिन जिसे वास्तिवकता में किया जा सके। वैसी योजना बना सकते हैं। रिलेशनशिप में बड़े बदलाव, लेकिन अगर आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह घर या ऑफिस से बाहर निकलकर नए लोगों से मिलने का प्रयास करें। अगर आप कमिटेड हैं, तो साथी आपके योजनाओं की पसंद करेंगे। इस ऊर्जा का उपयोग रिलेशनशिप को खुशहाल और उद्देश्यपूर्ण बातचीत के लिए करें।

तुला राशि : इस सप्ताह अगर आप किसी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि यूनिवर्स भी आपके साथ है। लव लाइफ में भाग्य साथ देगा। आपको ऐसा इंप्रेशन बनाने का मौका मिलेगा,जिसका प्रभाव लंबे समय तक रहें। यह बातचीत के दौरान या कुछ स्पेशल प्लान करते समय हो सकता है। आपको पता होगा कि कब पार्टनर का ध्यान अपनी ओर खींचना है। यह सिंगल जातकों के लिए बाधाओं को दूर करने और चीजों को अगले स्तर पर ले जाने का समय है।

वृश्चिक राशि :इस वीक आप पर्सनल लाइफ में कुछ परेशानियों की शुरुआत होगी। आपको बातचीत में बाधा या मूड स्विंग की समस्या हो सकती है। जिससे आपको थोड़ा असहज महसूस हो सकता है। हालांकि, इनसे लाइफ में परेशानियां बढ़ने न दें। पार्टनर के साथ समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार रहें। रिलेशनशिप में एक-दूसरे को सुनने की कोशिश करें और शांति से अपना ओपिनियन शेयर करें। सप्ताह के बाकी दिनों में लव लाइफ बढ़िया रहेगी। रिलेशनशिप में आने वाली बाधाएं रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाएंगी।

धनु राशि : इस सप्ताह आप लव लाइफ पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे क्योंकि स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें बनी रहेंगी। अगर आप बीमार हैं या यह स्ट्रेस इश्यू हो रहा है, तो इससे जीवनसाथी से तकरार संभ है। सिंगल जातक अपना ख्याल रखें। इससे आत्मा-सम्मान और प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। जिससे लोग आपके ज्यादा नजदीक आना चाहेंगे। कमिटेड लोगों को अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना चाहिए। यह लव लाइफ को खुशहाल बनाने में मददगार साबित होगी।

मकर राशि :लाइफ में चीजों को धीरे-धीरे स्वीकार करें और जल्दबाजी से बचें। आवेश में आकर कोई काम न करें। रिलेशनशिप में तनाव बढ़ने की स्थिति में बातचीत करने से पहले एक-दूसरे को थोड़ा पर्सनल स्पेस दें और समस्याओं के बारे में विचार करें। इमोशनल होकर कोई डिसीजन लेना कष्टदायी साबित होगा। इससे सिचुएशन खराब हो सकती है। इसलिए कई बार शांत रहने की कोशिश करें। सिंगल जातकों के लिए यह नए रिश्ते की शुरुआत करने का अच्छा समय नहीं है।

कुंभ राशि : चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में हों। यह कंफर्ट जोन से बाहर निकलने का समय है। साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। चाहे आपका कितना भी असहज महसूस हो रहा है। सिंगल जातक नए लोगों से मिलने के मौके का लाभ उठा सकते हैं। जो लोग कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, उन्हें साथी से अपने डर और परेशानियों को शेयर करना चाहिए। इससे आपको इमोशनल बॉन्ड को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद मिलेगी।

मीन राशि : इस सप्ताह काम का स्ट्रेस और इनसिक्योरिटी रिलेशनशिप में तनाव ला सकता है और आपका पार्टनर पर काम ध्यान जा सकता है। साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करें। इससे लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने में मदद मिलेगी। अगर आप बातें शेयर नहीं करेंगे, तो पार्टनर को यह एहसास नहीं होगा कि आपको क्या दिक्कत हो रही है। अगर आप सिंगल हैं, तो एक टाइम पर एक ही प्रयास करें और नजदीकियां बढ़ाने की संभावना में बाहरी दबाव को बाधा न बनने दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें