Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Leo Horoscope 30 September 2024 aaj ka Singh Rashifal

सिंह राशिफल 30 सितंबर : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयMon, 30 Sep 2024 01:06 AM
share Share

Leo Daily Horoscope, सिंह राशिफल 30 सितंबर 2024 : आज लव और करियर के मामले में बहुत महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हालंकि स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। दोनों जगहों पर छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं सिंह राशि का विस्तृत राशिफल...

सिंह लव राशिफल : आज सिंह राशि के सिंगल जातक पार्टनर की तलाश पूरी होने में भाग्यशाली रहेंगे। रिश्तों में पार्टनर के प्रति समझदार और कमिटेड रहें। इससे लव लाइफ खुशहाल रहेगी। कमिटमेंट रिलेशनशिप को मजबूत बनाने का काम करेगा। आज आप परिजनों से साथी की मुलाकात भी करा सकते हैं। कुछ लोगों का रिलेशनशिप टॉक्सिक हो सकता है। सिंह राशि की फीमेल्स को रिश्तों में घुटन महसूस हो सकती है। वह रिश्ते बाहर निकल सकती है। मैरिड लोगों का जीवनसाथी की एक्टिविटी पर नजर रखना चाहिए।

सिंह करियर राशिफल : आज जॉब को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं रहेगी। मैनजमेंट में अच्छी इमेज बरकरार रहेगी। रिलेशनशिप में इगो इश्यू न आने दें। ऑफिस में अपनी प्रोडक्टिविटी पर फोकस करें। टीम मीटिंग में तभी बोलें, जब आपसे कुछ पूछा जाए। सिंह राशि के कुछ जातकों को आज अपना टैलेंट साबित करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग और सेल्सपर्सन को काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। लॉयर्स,कॉपीराइटर्स,बैंकर्स और शैक्षिक कार्यों से जुड़े लोगों का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। ट्रेडर्स,बिजनेसमेन और उद्यमियों की अच्छी कमाई होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज बड़े अमाउंट में किसी को पैसे उधार न दें। आज आपको प्रॉपर्टी या जमीन नहीं खरीदना चाहिए। आज आप भाई-बहन से चल रहे आर्थिक विवादों को सुलझाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। तुला राशि के कुछ जातकों को घर या ऑफिश में सेलिब्रेशन के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

सिंह हेल्थ राशिफल : स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जब भी जरुरत हो, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें। आज आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है, लेकिन इससे सीरियस हेल्थ इश्यूज नहीं होंगे। सीनियर्स को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। बच्चों को ओरल हेल्थ इश्यूज की प्रॉब्लम हो सकती है। सीनियर्स को मेंटल स्ट्रेस हो सकता है। आराम करें और तनाव न लें। खूब पानी पीएं। इससे स्किन चमक उठेगी। अपने डाइट में हरी सब्जियों और फल का सेवन करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें