Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Virgo Horoscope 30 September 2024 aaj ka Kanya Rashifal

कन्या राशिफल 30 सितंबर : आज आर्थिक मामलों में रहेंगे लकी,लव लाइफ में आएंगे रोमांचक मोड़

  • Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयMon, 30 Sep 2024 12:35 AM
share Share

Virgo Daily Horoscope,कन्या राशिफल 30 सितंबर 2024 : लव लाइफ की परेशानियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। अपने काम पर फोकस करें। इससे आपको कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आपको आर्थिक सफलता भी मिलेगी। इंकम के कई सोर्स से धन लाभ होगा। आपको स्वास्थ्य को लेकर भी कोई समस्या नहीं होगी। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं कन्या राशि का विस्तृत राशिफल...

कन्या लव राशिफल : आज कन्या राशि वालों के लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। सिंगल पुरुषों को नया प्यार मिलने से खुशी होगी। आप प्रपोज भी कर सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, आज उनके रिलेशनशिप को पेरेंट्स का अप्रूवल मिल सकता है। शादी-विवाह भी तय हो सकता है। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करते समय अप्रिय बातचीत से बचें। अपनी इमोशन्स पर नियंत्रण रखें। ऑफिस रोमांस ठीक है, लेकिन मैरिड लोगों को अवॉइड करने की जरुरत है, ताकि वैवाहिक जीवन लंबे समय तक खुशहाल रहे।

कन्या करियर राशिफल : कार्यस्थल पर खूब मेहनत करें। आज अनुशासन और दृढ़ निश्चय से प्रोफेशनल लाइफ में खूब तारीफ होगा। जो लोग ऑफिस में अभी नए हैं, उन्हें अपने जॉब पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। टीम मीटिंग के दौरान अपना ओपिनियन खुलकर शेयर करें। फीमेल टीम लीडर्स को मेल टीम मेंबर्स को हैंडल करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। यहां आपको थोड़ा डिप्लोमेटिक होने की जरुरत है। बिजनेसमेन को नए क्षेत्र में व्यापार में विस्तार के मौके मिलेंगे। आज नई पार्टनरशिप डील भी बना सकते हैं। यह फ्यूचर के लिए लाभकारी साबित होगा।

कन्या आर्थिक राशिफल: आज आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। निवेश को लेकर छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद धन की प्राप्ति होगी। आज आप नया घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। कन्या राशि के कुछ जातक दान-पुण्य या फैमिली सेलिब्रेशन में पैसे खर्च करने के लिए आज का दिन चुन सकते हैं। आज कुछ जातकों आपको स्टॉक मार्केट या नए बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

कन्या हेल्थ राशिफल : आज आपको सिर दर्द, पेट दर्द, डाइजेशन की समस्या या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। कन्या राशि के बड़े-बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड शामिल करें। कोल्ड ड्रिंक के बजाए फ्रूट जूस का सेवन करें। शाम के समय वाहन चलाने से बचने की कोशिश करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें