Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सिद्धार्थनगरJD U Leader Faces Life Threat Assault Attempt by Group in Kushinagar

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने लगाया हमले का आरोप

कुशीनगर में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उन्हें कुछ युवकों ने रोकने का प्रयास किया। विजय राव और उसके साथियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शैलेन्द्र ने अपनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थMon, 30 Sep 2024 03:27 AM
share Share

कुशीनगर। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग निवासी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि वह रविवार को दोपहर में अपने निजी वाहन से कसया की तरफ जा रहे थे। कसया थाना क्षेत्र के गिदहां गांव के पास बतरडेरा निवासी विजय राव पुत्र अमर बहादुर राव सहित आधा दर्जन युवकों ने ललरकाते हुए रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि विजय राव अपने लोगों से कह रहा था कि इसे रोककर मार डालो। बहुत नेता बनता है। शैलेंद्र ने बताया कि मौके की नजाकत को देखते हुए उन्होंने अपने वाहन की गति बढ़ा दी और सपहां की ओर बढ़ने लगे तो वह अपने साथियों के साथ बाइक से पीछा करने लगा। एक बार उसने अपनी बाइक से उनकी गाड़ी में टक्कर भी मार दी। किसी तरह बाल-बाल बचे। उन्हें ओवरटेक करते हुए बगल में आकर कहा कि आज तो बच जाओगे, लेकिन अगली बार नहीं बचोगे। मामले में थानाध्यक्ष कसया ने गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें