Moon Rise Time : यूपी, बिहार, एमपी समेत देश के अन्य राज्यों में आज कब निकलेगा सकट चौथ का चांद? यहां देखें सही टाइम और पूजा- विधि
Chand Kab Niklega : शाम को चन्द्रोदय के दर्शन कर पूजा में दूर्वा, शकरकंद, गुड़ और तिल के लड्डू चढ़ाए जाते हैं। दूसरे दिन सुबह सकट माता पर चढ़ाए गए पकवानों को प्रसाद रूप में ग्रहण किया जाता है।

Moon Rise Time Chand Kab Niklega : आज सकट चौथ है। आज माताओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा हुआ है और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत का पारण किया जाएगा। शाम को चन्द्रोदय के दर्शन कर पूजा में दूर्वा, शकरकंद, गुड़ और तिल के लड्डू चढ़ाए जाते हैं। दूसरे दिन सुबह सकट माता पर चढ़ाए गए पकवानों को प्रसाद रूप में ग्रहण किया जाता है। यह व्रत संतान के जीवन में आने वाली हर संकट और बाधा से उन्हें बचाता है। इस दिन संकट हरण गणेश जी का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है। इसे संकष्टी चतुर्थी और तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है। करवा चौथ के चांद की तरह ही व्रती महिलाओं को सकट चौथ का इंतजार रहता है। आइए जानते हैं आज यूपी समेत देश के और राज्यों में कब होंगे चांद के दर्शन...
यूपी- 20:56
दिल्ली- 21:10
लखनऊ- 20:56
वाराणसी- 20:49
गाजियाबाद- 21:09
पटना- 20:40
रांची- 20:41
बरेली- 21:01
भागलपुर- 20:33
प्रयागराज- 20:54
कानपुर- 20:59
अमृतसर- 21:16
चंडीगढ़- 21:09
जालधंर- 21:14
गुरुग्राम- 21:11
फरीदाबाद- 21:10
सिरसा- 21:18
मधुबनी- 20:35
आगरा-21:06
मेरठ- 21:06
गया- 20:41
मुंबई- 21:37
इंदौर- 21:21
पुणे- 21:33
जयपुर - 21:17
उदयपुर- 21:29 बजे
सीकर- 21:19 बजे
हनुमानगढ़ - 21:21 बजे
चित्तौड़गढ़ - 21:24 बजे
चुरू- 20:59 बजे
दौसा - 21:15 बजे
टोंक- 21:18 बजे
पूजन विधि:
- संध्याकाल में भगवान गणेश की कथा पढ़ें
- भगवान को तिल के लड्डू और पीले पुष्प अर्पित करें । भगवान गणेश को दूर्वा भी अर्पित करनी चाहिए।
- चन्द्रमा को अर्घ्य दें
चंद्रमा को अर्घ्य देते वक्त इस मंत्र का करें जाप-
गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥
चंद्रमा को अर्घ्य देने के लाभ- चांदी के पात्र में पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। संध्याकाल में चंद्रमा को अर्ध्य देना काफी लाभप्रद होता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने से मन में आ रहे समस्त नकारात्मक विचार, दुर्भावना और स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्र की स्थिति भी मजबूत होती है।