23 मई को बुध की बदलेगी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Mercury Transit In Taurus : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। 23 मई, 2025 को बुध देव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है।

इMercury Transit In Taurus : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। 23 मई, 2025 को बुध देव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध के वृषभ राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, बुध के वृषभ राशि में प्रवेश से किन राशियों होगा लाभ…
वृषभ राशि- बुध गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल मिलेंगे। जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको जीवन में नए अनुभव होंगे।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। शादी-विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। पार्टनरशिप के व्यापार में तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
कन्या राशि- बुध के गोचर से धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। फैमिली के साथ अच्छे पल बिताएंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। भूमि और वाहन का सुख मिलेगा।
धनु राशि- बुध के राशि परिवर्तन से वाणी में मधुरता आएगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत होगा। ऑफिस में नई पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय आपके लिए शुभ होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।