Rahu ketu budh gochar transit Horoscope Rashifal future predictions राह, केतु के बाद बुध की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों पर रहेगा प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rahu ketu budh gochar transit Horoscope Rashifal future predictions

राह, केतु के बाद बुध की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों पर रहेगा प्रभाव

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने का बहुत अधिक महत्व होता है। ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। इस सप्ताह में बुध पहले नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और फिर राशि परिवर्तन करेंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 09:23 PM
share Share
Follow Us on
राह, केतु के बाद बुध की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों पर रहेगा प्रभाव

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने का बहुत अधिक महत्व होता है। ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। इस सप्ताह में बुध पहले नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और फिर राशि परिवर्तन करेंगे। बुध से पहले राहु, केतु अपनी चाल बदल चुके हैं। 18 मई को यानी आज राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध 21 मई को कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 24 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। राहु, केतु और बुध की चाल बदलने से ये सप्ताह कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों पर राहु, केतु और बुध की चाल का क्या प्रभाव रहेगा…

मेष राशि- मेष राशि वालों के घर का माहौल बिगड़ सकता है। अचानक से खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। किसी भी कार्य में नहीं लगेगा। यात्रा के योग बनेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशि- आपको सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करनी होगा। विरासत में पैतृक संपत्ति मिलेगी,लेकिन निवेश में जोखिम न उठाएं। इस दौरान आपको कई सोर्स से धन लाभ होगा। खर्च पर कंट्रोल रखें। इस अवधि में खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है।

मिथुन राशि- जीवन में उत्साह और जुनून बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरीपेशा वालों का स्थानांतरण हो सकता है। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे।

कर्क राशि- आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है। रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। शेयर मार्केट या नए बिजनेस का जोखिम न उठाएं। रिश्तों में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी-कारोबार में चुनौतीपूर्ण माहौल रहेगा। बचकर पार करें। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों का आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। नौकरी-कारोबार की दृष्टि से बेहद शुभ समय रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों का तनाव बढ़ा सकता है। हालांकि, करियर और आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतें और साथी से अतीत की बातों को लेकर ज्यादा डिस्कस करने से बचें।

तुला राशि- आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएगा। कड़ी मेहनत के बावजूद अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करना होगा। पारिवारिक जीवन में वैचारिक मतभेद संभव है।

वृश्चिक राशि- आपको कामयाबी मिलेगी। इस दौरान आपके सभी सपने साकार होंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा, लेकिन रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। करियर में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है। इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कोई आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। बुध के प्रभाव से सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि- राहु-केतु और बुध के गोचर से मकर राशि वालों के लिए यह समय कल्याणकारी साबित होगा। इस दौरान आप शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे। सभी रोग-दोषों से निजात मिलेगा, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

कुंभ राशि- राहु, केतु और बुध के प्रभाव से लाइफ में नेगेटिविटी बढ़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा, लेकिन राहु के गोचर से शुभ परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। आय के अप्रत्याशित स्त्रोत बनेंगे।

मीन राशि- कष्टकारी समय साबित होगा। पारिवारिक जीवन में गृह-क्लेश बढ़ सकती है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। हालांकि आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शत्रु परास्त होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 मई का दिन, पढ़ें विस्तृत राशिफल