Former Congress Leader Kavindra Kuwarbi Joins BJP After Decades of Service चिलियानौला के पूर्व प्रधान कवींद्र भाजपा में, कांग्रेस को झटका, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsFormer Congress Leader Kavindra Kuwarbi Joins BJP After Decades of Service

चिलियानौला के पूर्व प्रधान कवींद्र भाजपा में, कांग्रेस को झटका

रानीखेत के कविन्द्र उर्फ़ गणेश कुवार्बी ने कांग्रेस से 50 वर्षों का संबंध तोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने निकाय चुनाव में उनकी उपेक्षा की थी। भाजपा की विकास सोच और पीएम...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 16 May 2025 12:57 PM
share Share
Follow Us on
चिलियानौला के पूर्व प्रधान कवींद्र भाजपा में, कांग्रेस को झटका

रानीखेत। बधाण चिलियानौला के लगभग तीन दशक तक प्रधान तथा पांच दशक से कांग्रेस से जुड़े कविन्द्र उर्फ़ गणेश कुवार्बी ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। केंद्रीय परिवाहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक प्रमोद नैनवाल ने माल्यार्पण और पार्टी का दुपट्टा ओढाकर उन्हे सदस्यता दिलाई। इस दौरान कवींद्र सिंह कुवार्बी ने कहा कि वह और उनका परिवार 50 से अधिक सालों से कांग्रेस से जुडा था। उन्होंने हमेशा निस्वार्थ भाव से पार्टी को सींचने का काम किया। लेकिन पार्टी ने निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर उनकी उपेक्षा की। जबकि वह टिकट के प्रबल दावेदार थे। हर मोर्चे पर पार्टी ने उनकी उपेक्षा की है।

भाजपा की विकास परक सोच, राष्ट्र प्रथम की भावना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार नेतृत्व, मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शिता तथा विधायक नैनवाल के विकास कार्य उन्हें भाजपा में खींच लाए। उनके साथ माधो सिंह नेगी, जीवन कुवार्बी, कमला बिष्ट, बाम सिंह रावत सहित दर्जनों लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।