Congress Meeting in Chanoda Addressing Regional Issues and Allegations Against BJP Government सोमेश्वर की समस्याओं पर कांग्रेसी मुखर, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCongress Meeting in Chanoda Addressing Regional Issues and Allegations Against BJP Government

सोमेश्वर की समस्याओं पर कांग्रेसी मुखर

चनौदा के छानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गई। भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन के मुद्दों पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया। पार्टी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाTue, 13 May 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
सोमेश्वर की समस्याओं पर कांग्रेसी मुखर

चनौदा के छानी में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा हुई। भाजपा सरकार पर पर्वतीय क्षेत्रों के विकास में उपेक्षा का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन चरम पर है। आगामी त्रिस्तरीय और 2027 विस चुनाव में पार्टी इन मुद्दों के साथ जनता के सामने जाएगी। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। उन्होंने कॉटली हाई स्कूल का उच्चीरण करने, शौचालय निर्माण करने, शैल गुरुड़ा सिंचाई नहर का हेड निर्माण करने की मांग उठाई। अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद ने की।

यहां पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, युवा कांग्रेस विस के अध्यक्ष भुवन दोसाद, ब्लॉक मीडिया प्रभारी प्रकाश खाती, पानूली देवी, भीम सिंह अलमियां, कुशाल राम आर्य, मोहन नाथ गोस्वामी, हरीश कांडपाल, बहादुर दोसाद, एन डी जोशी, नवीन सिंह दोसाद, आनंद सिंह भाकुनी, राजेंद्र सिंह, किशन सिंह, भगवान सिंह, दान सिंह दोसाद आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।