Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsThree Masked Robbers Attack Biker in Maradah Attempt to Steal Motorcycle
बदमाशों ने बाइक सवार को पीटा
Ghazipur News - मरदह के भोजापुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की बाइक रोकी और लाठी-डंडे से पिटाई की। बाइक छीनने का प्रयास असफल रहा और बदमाश भाग गए। घायल युवकों का उपचार मरदह सीएचसी में हुआ। अरविंद राजभर ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरTue, 13 May 2025 11:00 PM

मरदह। मरदह थाना के भोजापुर स्थित नहर पर मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक की बाइक रोककर लाठी और डंडे से पिटाई कर दिया। बाइक भी छीनने का प्रयास किए। असफल होने पर भाग निकले। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी अनिल राजभर और चचेरे भाई अरविंद राजभर के साथ मऊ से सामान खरीद कर घर लौट रहे थे। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने इन्हें रोका। लाठी- डंडे से प्रहार करने लगे। बाइक छीनने का प्रयास किए। लेकिन असफल होने पर भाग निकले। दोनों घायलों का उपचार मरदह सीएचसी पर कराया गया। अरविंद राजभर ने अज्ञात हमलावरों के विरूद्ध तहरीर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।