विश्व सूजन विश्व सूजन आंत्र रोग दिवस
Moradabad News - चिंताजनक:बच्चों की आंतों को खराब कर रहा जंक फूडचिंताजनक:बच्चों की आंतों को खराब कर रहा जंक फूड मुरादाबाद में आंतों की सूजन से पीड़ित मरीज बढ़ रहे, बच्

चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर, मोमोज जैसे खाद्य पदार्थ बच्चे अधिक खा रहे हैं। इससे उनकी सेहत उतनी ही ज्यादा खराब होने के मामले बढ़ रहे हैं। खाद्य पदार्थों को जंक फूड बताते हुए डॉक्टर इन्हें ज्यादा खाने की वजह से बच्चों की आंतें अब खराब होने की हकीकत बयां कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों की आंतों में सूजन आने की समस्या के मामले अब काफी बढ़ गए हैं। जंक एवं फास्ट फूड खूब धड़ल्ले से खाना इसकी बड़ी वजह बन रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि आंतों में सूजन आने की समस्या सामान्यत: बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती है।
यानि 55 या 60 साल से अधिक उम्र के लोग ही इससे ज्यादा पीड़ित होते हैं, लेकिन अब युवाओं के साथ ही पांच साल तक के बच्चों की आंतों में सूजन आने की समस्या आम होती जा रही है। पेट को छूते ही दर्द होना, पेट का फूलना, पेट में तेज दर्द और ऐंठन, खूनी दस्त आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। फोटो- बोले-डॉक्टर्स जंक एवं फास्ट फूड बच्चों की पाचन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। बाहर के खाने का बढ़ता चलन तमाम लोगों में आंतों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने का कारण बन रहा है। बच्चों में आंतों की सूजन आदि दिक्कतें बढ़ना चिंताजनक है। शराब का सेवन अधिक करने से अल्सरेटिव कोलाइटिस की समस्या बढ़ रही है। घर का बना सुपाच्य भोजन खाने से ही सुधार हो सकता है। जितना संभव हो जंक फूड से दूरी बनाए रखने से ही लाभ होगा। -डॉ.सीपी सिंह, परामर्श चिकित्सक। पाचन संबंधी जटिलताएं बढ रहीं खानपान की गड़बड़ी से पाचन संबंधी जटिलताएं बढ़ रही हैं। किन्हीं कारणों से होने वाले संक्रमण, एलर्जी आदि से आंतों की सूजन की समस्या सामने आ रही है। बच्चों, किशोरों और युवाओं में भी दिक्कतें ज्यादा बढ़ने की वजह फास्ट फूड, बाहर का खाना खाने का चलन बढ़ना है। आंतों की सूजन होने पर क्या खाएं सादा चावल, सेब की चटनी, उबली हुई सब्जियां, कम प्रोटीन युक्त और आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ ही खाएं। कम फाइबर युक्त और सूजनरोधी आहार भी मरीजों के लिए फायदेमंद है। वर्जनाओं को तोड़ें और बात करें विश्व सूजन आंत्र दिवस 2025 की थीम में आंतों की समस्या को लेकर वर्जनाओं को तोड़ने और खुलकर बात करने पर जोर दिया गया है। अल्सरेटिव कोलाइटिस, पेट में दर्द, ऐंठन, मलत्याग की तत्काल आवश्यकता, बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन घटने, थकान होने, बुखार, मुंह के छाले, मलाशय में रक्तस्राव जैसे बिंदुओं को गंभीरता से लेकर चिकित्सक से मिलें। सभी लक्षणों को साझा करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।