Protest Against Ceasefire Under US Pressure Arrest of Local Party Leader आप का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsProtest Against Ceasefire Under US Pressure Arrest of Local Party Leader

आप का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Lucknow News - शनिवार को निशातगंज में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर अमेरिकी दबाव में युद्ध विराम लगाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी जिला अध्यक्ष इरम रिजवी को हाउस अरेस्ट किया गया और कई कार्यकर्ताओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 17 May 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
आप का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर अमेरिकी दबाव में युद्ध विराम का आरोप लगाते हुए शनिवार को निशातगंज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी जिला अध्यक्ष इरम रिजवी को हाउस करेस्ट कर लिया है। कई कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से पहले ही जबरन रोक लिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने जिला अध्यक्ष इरम रिजवी हाउस के अरेस्ट पर एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय सेना ज़िंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, पीओके वापस लो। प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के दबाव में युद्ध विराम करा दिया और पीओके को वापस लेने का मौका गंवा दिया है।

प्रदर्शन में अधिवक्ता शाखा के प्रदेश अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, रानी कुमारी, ज्ञान सिंह कुशवाह, बलराम साहनी, संजय मौर्या,धीरज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।