पत्नी से विवाद पर मजदूर ने फंदे से लटककर जान दी
Kanpur News - पत्नी से विवाद पर मजदूर ने फंदे से लटककर जान दी पत्नी से विवाद पर मजदूर ने फंदे से लटककर जान दी पत्नी से विवाद पर मजदूर ने फंदे से लटककर जान दी

कानपुर, संवाददाता। सचेंडी में पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सचेंडी के भैलामऊ निवासी 50 वर्षीय राम इकबाल मजदूर था। परिवार में पत्नी ज्ञानती, बेटा जय प्रकाश और तीन बेटियां हैं। परिजन ने बताया कि राम इकबाल शराब का लती था। इस बात को लेकर अक्सर उनका पत्नी से विवाद होता था। तीन दिन पहले वह नशे की हालत में घर पहुंचा तो पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद से उनकी पत्नी उनसे बातचीत नहीं कर रही थी। उन्होंने बुधवार रात को घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने आत्महत्या की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।