Helicopter Flower Shower Honors Over 30 Veterans at Historic Sun Temple देव सूर्य मंदिर में पूर्व सैनिकों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsHelicopter Flower Shower Honors Over 30 Veterans at Historic Sun Temple

देव सूर्य मंदिर में पूर्व सैनिकों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

देव में रही लोगों की भीड़, पूर्व सैनिकों ने युद्ध में सेवा लेने की अपील की वाददाता देव के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में बुधवार को एक भव्य समारोह में 30 से अधिक पूर्व सैनिकों पर हेलीकॉप्टर

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 15 May 2025 11:51 PM
share Share
Follow Us on
देव सूर्य मंदिर में पूर्व सैनिकों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

देव के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में बुधवार को एक भव्य समारोह में 30 से अधिक पूर्व सैनिकों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता सह जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सिंह, सचिव उज्जवल सिंह रिशु, कोषाध्यक्ष शशांक शेखर, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह और भाजपा नेता आलोक सिंह की अगुवाई में हुआ। सभी पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की वीरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और यह उसके लिए अंतिम चेतावनी है।

वक्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। पूर्व सैनिक संघ जिलाध्यक्ष टीके सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री और डीएम को पत्र लिखकर मांग की है कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में पूर्व सैनिकों की सेवाए ली जाएं। वे हर चुनौती के लिए तैयार हैं। अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का आयोजन भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव जेपी सिंह, केशव सिंह, विश्वनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, भीम सिंह, अरुण कुमार पांडेय, राजाराम सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, भारत कुमार सिंह, आरसी सिंह, जणेश्वर सिंह, अशोक सिंह, प्रेम कुमार, सुरेंद्र कुमार, अवध बिहारी सिंह, सत्येंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, सुशील सिंह, मिथिलेश सिंह, पंकज सिंह, विजय कुमार, पप्पू सिंह, अजय कुमार, सीताराम पांडेय, देवेंद्र कुमार, आरपी सिंह, हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन कुमार, कुमार विशाल, चंदन मिश्रा, अनूप तिवारी, हिमांशु सिंह, संजीव सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।