Tempo Accident Four Injured as Vehicle Crashes into Pole in Kamalganj अनियंत्रित होकर टेम्पो पोल में घुसा, चार घायल, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsTempo Accident Four Injured as Vehicle Crashes into Pole in Kamalganj

अनियंत्रित होकर टेम्पो पोल में घुसा, चार घायल

Farrukhabad-kannauj News - कमालगंज में एक अनियंत्रित टेम्पो पोल में घुस गया, जिससे चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। टेम्पो चालक गाना सुनने में व्यस्त था, जिसके कारण टेम्पो अनियंत्रित हुआ। घायलों को इलाज के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 21 April 2025 12:00 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित होकर टेम्पो पोल में घुसा, चार घायल

कमालगंज। अनियंत्रित होकर एक टेम्पो पोल में घुस गया इससे चार लोग घायल हो गये इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुयी है। कानपुर रोडपर नगला दाउद गांव के पास गुमटी संख्या 138 सी के सामने फतेहगढ़ की ओर जा रहा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर रेलवे के संकेत पोल में जा घुसा। इससे कन्नौज के समधन निवासी एक व्यक्ति अपनी बहन के साथ भांजे की दवा लेने जा रहा था। छीता कपूरापुर की एक महिला के अलावा टेम्पो चालक घायल हो गया। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। दो लोगों केा मुश्किल से बाहर निकाला गया। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है। बताया जाता है कि टेम्पो में चालक गाना बजाने की ओर ध्यान दे रहा था जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पोल में घुस गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।