देवतरा में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने की छापामारी, छेना के दो सैंपल भरे
Etah News - मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने अलीगंज तहसील के देवतरा गांव में छेना बनाने वालों के यहां छापामार कार्रवाई की। जांच के लिए सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। देवतरा...

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव देवतरा में छेना बनाने वालों के यहां छापामार कार्रवाई की। जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि एडीएम प्रशासन की ओर से अलीगंज के देवतरा गांव में छेना बनाने की फैक्ट्री संचालित होने संबंधित शिकायती पत्र दिया गया। शनिवार को देवतरा में छेना बनाने वाले शिवसिंह और मुनीष कुमार के यहां छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों जगह से एक-एक छेना का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। इसको जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गांव बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिठाई बनाने की शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि एक स्थान से 50 किलो और दूसरे के यहां से 250 किलोग्राम छेना बने हुए पाये गए। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अलावा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह, करतार सिंह, एसडीएम अलीगंज मौजूद रहे। फोटो-18इटीए7 : शनिवार को अलीगंज तहसील क्षेत्र के देवतरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम छापामार कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह, करतार सिंह कार्रवाई करते हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।