Half jungle blaze in fire near Gabhana toll plaza गभाना टोल प्लाजा के पास लगी आग में आधा जंगल खाक, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsHalf jungle blaze in fire near Gabhana toll plaza

गभाना टोल प्लाजा के पास लगी आग में आधा जंगल खाक

Aligarh News - गभाना टोल प्लाजा के पास लगी आग में आधा जंगल खाक फोटो...गभाना हाईवे पर स्थित

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 15 March 2021 06:51 PM
share Share
Follow Us on
गभाना टोल प्लाजा के पास लगी आग में आधा जंगल खाक

गभाना टोल प्लाजा के पास लगी आग में आधा जंगल खाक

फोटो...गभाना हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा से सटे जंगल में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी

गभाना संवाददाता।

गभाना। क्षेत्र के हाईवे स्थित टोल प्लाजा से सटे जंगल में सुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग को देख टोल कर्मी व ग्रामीणों सहित कस्बे के लोग भयभीत हो गए। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और स्थानीय बागवानों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आधा जंगल जलकर खाक हो गया। हालांकि इस दौरान किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।