अहिल्याबाई ने सनातन धर्म को मजबूत करने का किया काम
Balrampur News - अहिल्या बाई होल्कर ने 3175 धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया और सनातन धर्म को मजबूत किया। उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और अपने राज्य का कुशल नेतृत्व किया। कार्यक्रम में उनके योगदान को याद किया गया,...

बलरामपुर, संवाददाता। अहिल्या बाई ने राज्य का शासन करते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। काशी, अयोध्या व केदारनाथ सहित पूरे भारत में 3175 स्थानों का पुनस्र्थापना कराते हुए सनातन धर्म को मजबूत किया। अहिल्या बाई ने जीवन भर संघर्ष किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह बातें शुक्रवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कही। इसी के साथ ही पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने कहा कि अहिल्या बाई परम शिव भक्त थीं।
अहिल्याबाई होल्कर के बारे में आज सभी लोगों को जानने की आवश्यकता है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 31 मई 1725 में उनका जन्म हुआ था। जन्म स्थान पर बालिकाओं के लिए कोई भी शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन उनके पिता ने अहिल्या बाई को शिक्षा दिलाया। मल्हड़ राव ने अहिल्या बाई के निर्भीकता व शिव भक्ति को देखते हुए अपने पुत्र के लिए उनके पिता से विवाह का प्रस्ताव रखा। महज दस वर्ष की आयु में अहिल्याबाई की शादी हो गई। पति व पुत्र का देहावसान होने के बाद भी उन्होंने अपने राज्य को बहुत अच्छे ढंग से चलाया। होल्कर समाज के बार-बार युद्ध करने के बाद भी अपने राज्य को सुरक्षित रखा। उनके सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने भोजनालय, तालाब, गरीब बेटियों की शादी सहित तमाम सामाजिक कार्य दान लेकर किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमलों पर हमें अपने देश के प्रधानमंत्री पर कभी शक नहीं करना चाहिए। पीएम मोदी ने बिहार से देश की जनता के साथ पूरे विश्व को कड़ा संदेश दिया। आतंकवादी हमले में किसी की भी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को देश की सेना मिट्टी में मिला दिया है। इजराइल के बाद भारत दूसरा देश है जिसने अपने दुश्मन देश के नौ ठिकानों पर प्रहार कर ध्वस्त किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के वोट के बदौलत ही पीएम मोदी ने राम मंदिर, धारा-370 सहित देश के विषम समस्याओं को हल करने का काम किया है। भाजपा संस्कृति और सभ्यता को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा है तो सनातन है। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला के राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नगर पालिका चेयर मैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, अनूप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, विष्णुदेव गुप्ता, बिन्दू विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, ललिता तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, राम प्रसाद सिंह, सरदार परमजीत सिंह, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता डीपी सिंह व मंजू तिवारी, झूमा सिंह व जन्मेजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।